About India
भारत, अधिकारिक रूप से भारतीय गणराज्य, दक्षिण एशिया का एक देश है। क्षेत्र के रूप में यह दुनिया का सातवा सबसे बड़ा देश और जनसँख्या के हिसाब से यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है और साथ ही दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।
यह दक्षिण में भारतीय महासागर, दक्षिण-पश्चिम में अरेबियन सागर और दक्षिण-पूर्व से बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है। इसके पश्चिम में पाकिस्तान की बॉर्डर, उत्तर-पूर्व में भूटान, चीन और नेपाल की बॉर्डर और पूर्व में म्यांमार और बांग्लादेश की बॉर्डर है। भारतीय महासागर में, भारत श्रीलंका और मालदीव का करीबी है।
भारत के अंडमान निकोबार द्वीप पर थाईलैंड और इंडोनेशिया की समुद्री बॉर्डर भी है। भारत की राजधानी नयी दिल्ली है। और दुसरे मुख्य शहरो में मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बंगलौर, हैदराबाद और अहमदाबाद का समावेश है।
यह देश सिन्धु घाटी सभ्यता और बहुत से इतिहासिक धर्मो का घर है, भारतीय उपमहाद्वीप अपनी व्यावसायिक और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए प्राचीन काल से ही प्रसिद्ध है। चार धर्म – हिन्दू, बुद्ध, जैन और सिक्ख की उत्पत्ति भारत में ही हुई, जबकि पारसी धर्म, जुड़ा धर्म, क्रिस्चियन और इस्लाम धर्म का आगमन पहली शताब्दी में भारत में हुआ था और इन धर्मो ने भी भारत को विविध धर्मो का देश बनाने में मुख्य भूमिका निभाई है।
18 वी शताब्दी के शुरू में ही भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का आगमन हुआ और बाद में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के बाद यूनाइटेड किंगडम भारत पर राज करने लगा था, लेकिन फिर आज़ादी के लिए कड़ा संघर्ष करने के बाद ही भारत अंततः 1947 में आज़ाद बना।
2016 में, जीडीपी और पी.पी.पी. के हिसाब से भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी। 1991 में भारत की अर्थव्यवस्था में काफी सुधार किये गये, और भारत तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था में भी दाखिल हुआ और भारत को नए औद्योगिकीकरण वाला देश कहा जाने लगा।
नुक्लेअर शक्ति और क्षेत्रीय ताकतों के हिसाब से, भारत में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सेना है और सभी देशो में मिलिट्री पर किये जाने वाले खर्चे में भारत छठे पायदान पर है। भारत में 29 राज्य और 7 केंद्रशासित प्रदेश है। भारत बहुलवादी, बहुभाषी और बहुत जातीय देश है।
भारतीय इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण दिन – Important Dates in Indian History
- 2500 BC – भारत बहुत सी सभ्यताओ और साम्राज्यों का घर बना।
- 1600 – भारत में ब्रिटिश का आगमन हुआ और उन्होंने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के तहत व्यापार करना शुरू किया और 1850 तक ज्यादातर भारत का उन्ही का शासन था।
- 1858 – ब्रिटिश राज – भारत में ब्रिटिश सरकार का राज चलने लगा।
- 1920 – आज़ादी के लिए संघर्ष – राष्ट्रवादी नेता महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ अहिंसा आंदोलन की घोषणा की, भारत में आज़ादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
- 1947 – विभाजन – भारत को दो देशो में बाटा गया और दोनों को आज़ादी दी गयी, पहला धर्म निरपेक्ष लेकिन हिन्दू राष्ट्र भारत और दूसरा मुस्लिम धर्म का पाकिस्तान। इन दोनों देशो के बीच कश्मीर को लेकर तीन युद्ध हो चुके है।
- 1950 – भारतीय गणराज्य की स्थापना की गयी। इसी साल भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस ही भारत की प्रमुख पार्टी बनी।
- 1962 – भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर युद्ध हुआ।
- 1971 – भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्वी पाकिस्तान के लिए युद्ध हुआ, जिसके परिणाम स्वरुप बांग्लादेश की निर्मिती हुई।
- 1974 – भारत ने अपना पहला नुक्लेअर टेस्ट आयोजित किया।
- 1990 – सरकार ने आर्थिक विकास और सुधार के बहुत प्रयास किये, और ग्लोबल ट्रेड और इन्वेस्टमेंट के सभी रास्ते खोले।
- 2000 – भारत की जनसँख्या 1 बिलियन तक पहुची।
- 2014 – हिन्दू राष्ट्रवादी पार्टी बीजेपी की 30 सालो में भारत में कांग्रेस के अलावा किसी दूसरी पार्टी द्वारा सबसे बड़ी जीत।

0 Response to "About India"
Post a Comment